---विज्ञापन---

Viral Video: मछलियों पर चढ़ा FIFA World Cup का बुखार, रोनाल्डो की हैं फैन 

Viral Video: कतर में FIFA World Cup 2022 हो रहा है। फुटबॉल की दीवानगी पूरे विश्व में छाई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल हो रहा है, जिसमें मछलियां फुटबॉल खेलती नजर आ रहीं हैं। इनके खेलने के लिए बकायदा गोल पोस्ट बनाया गया है। पानी के भीतर प्लास्टिक स्टिक से ग्राउंड […]

---विज्ञापन---

Viral Video: कतर में FIFA World Cup 2022 हो रहा है। फुटबॉल की दीवानगी पूरे विश्व में छाई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल हो रहा है, जिसमें मछलियां फुटबॉल खेलती नजर आ रहीं हैं। इनके खेलने के लिए बकायदा गोल पोस्ट बनाया गया है। पानी के भीतर प्लास्टिक स्टिक से ग्राउंड पर मार्किंग भी की गई है।

https://twitter.com/buitengebieden/status/1599007824922652677?s=20&t=kE4uEsztro70OhGhP8Sgeg

---विज्ञापन---

मात्र 19 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बेहद पसंद कर रहें हैं। लोग मछलियों के रंग के मुताबिक उन्हें अपनी-अपनी टीम कहकर संबोधित कर रहें हैं और दूसरी टीम की हार सुनिश्चत कर रहें हैं। वीडियो में फुटबॉल को लेकर कुछ मछलियां गोल की तरफ बढ़ती हैं और गोल पोस्ट में बॉल को डालती नजर आ रहीं हैं। पहले एक गोल पोस्ट पर बॉल डालने के बाद मछलियां उसे दूसरी तरफ ले जाती दिख रहीं हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वहीं, दूसरी तरफ कुछ मछलियां गोल होने से रोकने का प्रयास करती हैं। वीडियो में गोल पोस्ट, फुटबॉल दिखाई पड़ रही है। अब तक कुल करीब 887.4k लोग वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, 18.1k लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। 3185 लोग इस वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। 281 लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहें हैं।

First published on: Dec 05, 2022 06:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola