Viral Video: मध्यप्रदेश में एक बड़ा अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक बर्तन धोता हुआ दिख रहा है। कुछ लोग उससे ठीक से बर्तन धोने को कहते सुनाई दे रहें हैं। दरअसल, यह युवक शादी में बिना बुलाए पहुंच गया था।
युवक एमबीए का छात्र बताया जा रहा है। वह जबलपुर का रहने वाला है। हुआ कुछ यूं कि वह एक शादी में खाना खा रहा था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने देखा तो वह उसे पहचान नहीं पाए कि वह कौन है। लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसका राज खुल गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह वहां से गुजर रहा था। भूख लगने पर वह शादी में खाना खाने घुस गया था।
Viral Video को बड़ी संख्या में लोग देख रहें हैं। कुछ लोग बर्तन धुलाने को सही बता रहें हैं तो कुछ ने उस पर दया दिखाते हुए छोड़ने की बात कही। वीडियो में लोग उससे कहते सुनाई दे रहें हैं जिस तरह घर पर बर्तन धोते हुए उसी तरह साफ बर्तन धोना। आगे वीडियो बनाने वाले ने पूछ अब कैसा लग रहा है। इस पर युवक जवाब देता है कि फ्री का खाना खाया है तो बर्तन धोने पड़ेंगे।
वीडियो बनाने वालों ने उसे देखने के बाद उससे पूछताछ की। वह वर या वधु किसी पक्ष से नहीं था। पहले तो वह इधर-उधर की बातें कर बचने का प्रयास करने लगा। लेकिन जब बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तो गहन पूछताछ में वह टूट गया। एकत्रित लोगों ने फिर जुर्माना के तौर पर बर्तन धोने की सजा दी। पुलिस के अनुसार इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिला है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
56 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines