---विज्ञापन---

Viral Video: शादी में बिना बुलाए खाना खाने पहुंचा था MBA का छात्र, लोगों ने दी यह सजा 

Viral Video: मध्यप्रदेश में एक बड़ा अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक बर्तन धोता हुआ दिख रहा है। कुछ लोग उससे ठीक से बर्तन धोने को कहते सुनाई दे रहें हैं। दरअसल, यह युवक शादी में बिना बुलाए पहुंच गया था। MP : शादी में बिना […]

---विज्ञापन---

Viral Video: मध्यप्रदेश में एक बड़ा अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक बर्तन धोता हुआ दिख रहा है। कुछ लोग उससे ठीक से बर्तन धोने को कहते सुनाई दे रहें हैं। दरअसल, यह युवक शादी में बिना बुलाए पहुंच गया था।

 

---विज्ञापन---

युवक एमबीए का छात्र बताया जा रहा है। वह जबलपुर का रहने वाला है। हुआ कुछ यूं कि वह एक शादी में खाना खा रहा था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने देखा तो वह उसे पहचान नहीं पाए कि वह कौन है। लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसका राज खुल गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह वहां से गुजर रहा था। भूख लगने पर वह शादी में खाना खाने घुस गया था।

Viral Video को बड़ी संख्या में लोग देख रहें हैं। कुछ लोग बर्तन धुलाने को सही बता रहें हैं तो कुछ ने उस पर दया दिखाते हुए छोड़ने की बात कही। वीडियो में लोग उससे कहते सुनाई दे रहें हैं जिस तरह घर पर बर्तन धोते हुए उसी तरह साफ बर्तन धोना। आगे वीडियो बनाने वाले ने पूछ अब कैसा लग रहा है। इस पर युवक जवाब देता है कि फ्री का खाना खाया है तो बर्तन धोने पड़ेंगे।

---विज्ञापन---

वीडियो बनाने वालों ने उसे देखने के बाद उससे पूछताछ की। वह वर या वधु किसी पक्ष से नहीं था। पहले तो वह इधर-उधर की बातें कर बचने का प्रयास करने लगा। लेकिन जब बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तो गहन पूछताछ में वह टूट गया। एकत्रित लोगों ने फिर जुर्माना के तौर पर बर्तन धोने की सजा दी। पुलिस के अनुसार इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिला है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

First published on: Dec 01, 2022 04:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola