---विज्ञापन---

Viral Video: दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए दूल्हे ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, महमान भी रह गए हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में दुल्हन अपने स्वैग […]

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में दुल्हन अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेती है। फिलहाल, दूल्हा-दुल्हन का कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को डांस करके हैरान कर देता है। यकीन मानिए यह वीडियो आपको काफी पसंद आएगा।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि संगीत का फंक्शन चल रहा है और सारे महमान मौजूद हैं। दूल्हा-दुल्हन भी स्टेज के सामने चेयर पर बैठे साबका डांस देख रहे हैं। वीडियो में देख के ऐसा लग रहा है कि दुल्हन को डांस करने में शर्म आ रही है। तभी गाना बजना शुरू होता है। गाना बजते ही दूल्हा अचानक से खड़ा हो जाता है और दुल्हन की तरफ मुड़कर डांस करने लगता है। दूल्हे को डांस करता देख दुल्हन हैरान रह जाती है। बता दें, दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनियां को डांस कर सरप्राइज देता है। वो ‘तुझ में रब दिखता है’ पर डांस करता है जो वहां मौजूद सारे लोगों को बेहद पसंद आता है।

---विज्ञापन---

दुल्हन-दूल्हे को डांस करता देख बस देखती रहती है। वायरल हो रहा ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम के bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

First published on: Aug 18, 2022 02:45 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola