Viral Video: अचानक फोन चुराने आ धमका ये चोर निकला Hero, जैसे फिल्मों में ट्रेन बचा लेती थी, ये भी वैसे ही बचा

train

Viral Video Today: ट्रेनों में और स्टेशन के आसपास डकैती और स्नैचिंग इन दिनों आम होती जा रही है। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। वह बिहार का था, जिसमें एक चोर ने चलती ट्रेन से ही एक आदमी का फोन छीन लिया था। हवा भी नहीं लगी होगी और गेट पर बैठे आदमी का फोन गायब। वह वीडियो हैरान करने वाली थी, लेकिन अब जो एक अन्य वीडियो सामने आया है। उसे देख आपको फिल्मों की याद आ जाएगी।

चोर आजकल चोरी के नए-नए तरीके खोज रहे हैं जैसे कि इस वीडियो में जहां एक चोर ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनने के लिए किया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘sakhtlogg’ पेज द्वारा साझा किया गया। यह अब लाखों व्यूज के साथ पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘क्या टाइमिंग है चोर भाई।’

आप यकीन नहीं करेंगे कि जो शख्स कैमरे में है कि नहीं वो कुछ ही सेकेंड में आ भी जाता है और फोन चुरा भी जाता है और फिल्मों में जैसे होता है कि मुजरिम उस वक्त बच जाता है जब बीच में ट्रेन आ जाती है। ऐसे ही इस चोर के साथ हुआ। पीड़ित क्या ही इसे पकड़ता। वह जैसे ही चोर के पीछे भागा एक दम ट्रेन आ गई और दूसरी तरफ भागा चोर फरार हो गया। इसका वीडियो जिसने देखा वह हैरान रह गया।

https://www.instagram.com/p/ChUWrbiDDF-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

सोशल मीडिया पर लोग अब इस चोर की प्लानिंग की तारीफ कर रहे हैं। बहरहाल, यह एक आरोपी है और इसने न सिर्फ फोन चुराया बल्कि उस आदमी की भी जान आफत में डाल दी, जो उसके पीछे उसे पकड़ने को भागा था। चूंकि ट्रेन तुरंत आ गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ