Viral Video: इस डॉगी ने खेलने के लिए अपने भाई के साथ किया ऐसा काम, देख आ जाएगा मजा
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हर दिन हजारों की संख्या में अपलोड किए जाते हैं जिनमें से कई हजार वीडियो तो वायरल ही हो जाते हैं। वायरल हुए इन कंटेंट की खासियत ये होती है कि इनमें जानवरों की हरकतें और मासूमियत यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल होने वाला वीडियो कुत्ते का होता है। ऐसा ही एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस मनमोहक वीडियो में दो गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते दिखाई देते हैं जो आपस में भाई हैं। एक कुत्ता आराम से लेटा होता है जबकि दूसरा कुत्ता उससे खेलने की जिद करता रहता है। अपनी बात मनवाने के लिए ये कुत्ता लेटे वाले कुत्ते के सिर पर चढ़कर उसको परेशान भी करने लगता है ताकि वो उठकर उसके साथ खेले। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो:
वीडियो को चार्ली नाम के कुत्ते को समर्पित इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो ने यूजर्स को विभिन्न टिप्पणियों को पोस्ट करने के लिए भी उकसाया है। एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत क्यूट हैं। साथ ही इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियां भी बटोर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: