Viral Video: इन चार दोस्तों ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, देख IPS ऑफिसर ने भी कह दी ये बात
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल चार लोगों के डांस का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई समारोह चल रहा है और वहां टेंट लगा हुआ है। पीछे की तरफ प्लास्टिक की कुर्सियों पर लोग बैठे नजर आ रहे हैं जबकि इस तरफ डीजे लगा हुआ है। डीजे पर चार दोस्त नजर आ रहे हैं। ये चारों देखने में अधेड़ उम्र के लग रहे हैं। इन सभी ने सफेद कुर्ता और धोती पहना हुआ है। साथ ही इनके गले में सफेद गमछे भी लटक रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारों शख्स बड़ी मस्ती में डीजे पर डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में कोई लोकगीत बज रहा है, जिसपर ये चारों लोग डांस कर रहे हैं।
हमारी संस्कृति हमारी पहचान pic.twitter.com/CLYrxlpfGr
— Prahlad Meena / प्रहलाद मीना, IPS (@IPS_Prahlad) July 26, 2022
ये इतने अच्छे से डांस कर रहे हैं कि कोई भी इनके डांस का फैन बन जाए। ये सभी डांस करते हुए बड़े प्यारे लग रहे हैं। आप भी देखिए इनके डांस का वीडियो।इस वीडियो को IPS अधिकारी प्रहलाद मीना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @IPS_Prahlad से शेयर किया है। वो भी इन चार दोस्तों के डांस के फैन बन गए हैं। वीडियो पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी संस्कृति, हमारी पहचान।’ इस वीडियो को अब तक 29 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 19 सौ से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘दुनिया ने जीते होंगे देश, हमारी संस्कृति ने तो दिलो को जीता है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: