Viral Video: युवक ने स्टेज पर दुल्हन के लिए गाया ऐसा गाना, उड़ गए सब के होश, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

bijli bhai ka gana
Edited By Amit Kasana

bijli bhai ka gana
Viral Video: शादी समारोह में अकसर स्टेज पर वरमाला के दौरान जीजा साली में नोंकझोंक (jija sali jokes) के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों शादी के दौरान स्टेज पर गाना गा रहे एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक ने स्टेज पर दुल्हन के लिए ऐसा गाना गा दिया कि दूल्हे का चेहरा ही उतर गया। आसपास दुल्हन की सालियां युवक को एक टक देखती ही रह गईं। आप भी देखिए यह वीडियो …
https://www.instagram.com/reel/CnDoOFqBjKp/?utm_source=ig_web_copy_link
Viral Video में किसी शादी समारोह का स्टेज दिख रहा है। स्टेज पर एक तरफ दूल्हे राजा खड़े हैं। उनके आसपास उनकी सालियां उन्हें घेरे खड़ी हैं। शायद दुल्हन का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच एक युवक स्टेज पर आ धमकता है। युवक दूल्हे की तरफ देख अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की मशहूर फिल्म धड़कन मूवी (dhadkan movie) का दूल्हे का ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, दुल्हन का तो दिल दिवाना लगता है’ गाने लगता है। जिसे सुनकर आसपास के लोग सकपका जाते हैं।
इस वीडियो पर अब तक करीब 3.2 मिलियन व्यू हो चुके हें। इस इंस्टाग्राम वीडियो पर अब तक 138K लाइक आ चुके हैं। नेटिजन्स जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स बार-बार वीडियो को देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक बिजली भाई (Bijli bhai ka gana) के नाम से मशहूर है। वह ऐसे ही गानों को लिए जाने जाते हैं। आए दिन सोशल मीडियो पर उनके ऐसे वीडियो आते रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: