हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: परिवार के साथ जंगल में घूमते नजर आई बाघिन, देखने वालो के उड़ गए होश

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जानवरों के खतरनाक वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। कई बार तो इतने खौफनाक वीडियो देखने को मिलते हैं, जो देखते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसा ही एक अद्भुत नज़ारा अब हम आपको दिखाने जा रहे हैं। जो शायद ही किसी ने देखा होगा. आपने बाघ तो बहुत बार देखें होंगे लेकिन बाघों के झुंड को लोग कम ही देख पाते हैं। इस वीडियो में एकसाथ 5 बाघ और एक बाघिन को जंगल में मस्ती से घूमते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में बड़े ही आराम से बाघिन के साथ 5 अन्य बाघों का झुंड चलता हुआ दिख रहा है। वे मानो जंगल में सैर करने के लिए निकले हों। वीडियो की लोकेशन के बारे में ठीक से तो नहीं पता है, लेकिन ये किसी जंगल सफारी का नज़ारा लग रहा है, जहां लोगों के टाइगर्स ने ऐसा शॉक दिया है कि वो हैरान रह गए। कहां एक टाइगर देखने के लिए इंतज़ार करना पड़ता है और कहां बाघों का पूरा परिवार ही उनके सामने आ गया।

 

ये वीडियो देखने में ही काफी खतरनाक है। वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- पंचू पांडव के साथ कुंती…पश्चिमी भारत से 5 शावकों को सभी स्वस्थ वयस्कों में विकसित होते देखना दुर्लभ है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- द्रौपदी कहां है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola