Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो महिलाएं सीट को लेकर आपस में झगड़ते हुए देखी जा सकती हैं। एक चिल्ला रही थी कि जगह नहीं है और दूसरी कह रही थी कि बहुत जगह है। वास्तव में देखा जाए तो वहां एक जन की सीट खाली है। मगर वहां पहले से बैठी महिला को अपने बराबर में किसी को नहीं बैठाना था। इस वीडियो से तो ऐसा ही लग रहा है। इससे पहले भी मेट्रो से कई वीडियो सामने आते रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स असल मुद्दे की चिंताओं को पीछे छोड़कर उनका आनंद लेते हैं।
एक ट्विटर यूजर ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें दो महिलाओं को दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर बहस करते देखा जा सकता है। वीडियो 168k से अधिक बार देखा गया और 5,100 लाइक के साथ खूब वायरल हो रहा है। क्लिप में, पीले रंग की साड़ी में एक महिला अपने बैग के साथ एक खाली सीट पर आराम से बैठी है, जबकि नारंगी कुर्ते में एक महिला अपने लिए एक सीट खोज रही होती है। कलह तब शुरू होती है जब साड़ी पहने महिला कहती है कि वह खाली सीट नहीं देगी और दूसरी महिला वहीं ही बैठ जाती है।
पीली साड़ी में महिला ने किसी के लिए खाली सीट रोक रखी थी, जिसका वह इंतजार कर रही थी। हालांकि, यहां दूसरी महिला का कहना था कि वह इस तरह सीट आरक्षित नहीं कर सकती। दोनों के बीच कई तरह की बातें होती हैं, जिनसे मेट्रो का माहौल खराब होता दिखता है। वहीं, बराबर में बैठी एक लड़की सभी बातों से इतर बर्गर का आंनद लेती नजर आती है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
22 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines