Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सांप से जुड़ी वीडियोज वायरल होती हैं। वहीं जब जान पर बन आती है तो अपनी जान बचाने के लिए कोई भी शख्स पूरी जी-जान लगा देता है और बात अगर अपने बच्चे की हो तो क्या इंसान क्या जानवर कोई भी किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। ये बाते केवल इंसानों पर ही पशु-पक्षियों पर भी लागू होती है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों भी देखने को मिला जहां एक सांप ने मजे-मजे में चूहे के बच्चों पर हमला कर दिया लेकिन ऐन वक्त पर आकर मां शिकारी के इरादे पर पानी फेर दिया।
हैरानी की बात है कि चूहा ना सिर्फ कोबरा से जा भिड़ा बल्कि तरकीब से दस सेकंड के भीतर उसे हरा दिया और अपने बच्चे को उसके हलक से जिंदा बचा लाया। चूहे और सांप की लड़ाई का ये वीडियो पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों बार देखा गया है। सामने आए चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक किंग कोबरा चूहे को बच्चे के मुंह में दबोचकर निगलने लगा। मगर इससे पहले वो शिकार को निगल पाता तभी चूहा अपने नन्हे बच्चे को बचाने के लिए वहां पहुंच गया। उसने आप जान की परवाह किए बिना करीब पांच फीट लंबे सांप पर हमला कर दिया।
वीडियो में देख सकते हैं कि चूहा सामने की जगह तरकीब से सांप की पूंछ पर हमला करता है। वो बार-बार उसकी पूंछ पर अपने नुकीले दांत से काटता है। इधर खुद पर बार-बार हमला देख सांप भी हार गया और महज दस सेकंड के भीतर नन्हे चूहे को छोड़कर वहां से भाग गया। चंद सेकंड के वीडियो में शुरू से आखिर तक जो कुछ होता है बार-बार देखने का मन करता है।
इस वीडियो को ट्विटर पर @DoctorAjayita नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। हर कोई चुहिया की हिम्मत देखकर दंग है। लोगों ने इसे देखकर कहा कि मां तो मां ही होती है, वो अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines