Viral Video: भारत में शादियां अलग तरह की मस्ती से भरी होती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर शादियों के क्रेजी वीडियो वायरल होते रहते हैं। फिर भी अब जो एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, वह सबसे अलग है। इसमें भी शादी के दौरान एक पहले से ही मजेदार रस्म को और मजेदार तरीके से किया गया है।
जूता चुराई की रस्म के दौरान कैद हुए इस वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। शादी में दुल्हन के भाई-बहन व दोस्त आदि दूल्हे के जूते छिपाते हैं जिसके बाद उसे एक मोटी रकम चुकानी पड़ती है या जोड़ी वापस पाने के लिए उनकी जो भी मांगें होती हैं उन्हें पूरा करना पड़ता है।
इंस्टाग्राम यूजर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर वरदा सिकंदर ने अपनी शादी में जूता छुपाई की रस्म को और मजेदार बनाने के लिए एक दिलचस्प मोड़ दिया। उसने और उसकी बहन ने अपने भाई को Money Heist पोशाक पहनकर दूल्हे के जूते चुराने के लिए तैयार कर दिया।
अपनी शादी का मजेदार वीडियो शेयर करते हुए वर्धा ने लिखा, ‘Bella Ciao to the joota, मैं नहीं चाहती थी कि मेरी शादी पर कुछ भी आसान हो! इसलिए मैं और मेरी बहन जूता चोरी का आइडिया लेकर आए, हमारे भाई को अमेजन से Money Heist कॉस्ट्यूम लेने के लिए कहा और उसने सही से काम किया, शादी में सभी ने इस सेगमेंट का सबसे ज्यादा आनंद लिया!’
दुल्हन ने अपने भाई को ‘ग्रेट जूता चोर’ बनने के लिए धन्यवाद दिया। देखें वीडियो
इस रस्म के वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स को काफी मजा आया है। उन्होंने कमेंट में हंसी वाले Emoji भेज रखे थे। लोगों ने इसमें दिलचस्प Money Heist ट्विस्ट जोड़ने के लिए दुल्हन और उसके दस्ते की भी सराहना की।
एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, ‘यह बहुत मजेदार और एक अनोखे प्रकार का जूता छुपाई दिखती है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पूरी तरह से आइडिया पसंद आया।’ एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘हाहाहाहा सो फन !!’
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines