Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल कुछ लोगों के डांस का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में एक शख्स जमीन पर लेटा रहता है। उसके आस-पास कई लोग खड़े होते हैं फिर जैसे ही म्यूजिक बजता है वो नागिन डांस करने लगता है। जमीन पर लोटते-लोटते वो खेतों में पहुंच जाता है और वहां भी डांस जारी रखता है। कुछ देर बाद कई लोग उसे ढूंढने के लिए खेतों में पहुंच जाते हैं और उसे बाहर निकालते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शख्स के इस अनोखे नागिन डांस को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं और फनी रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘नागमणि लेके ही मानेगा।’ ज्यादातर यूजर्स कॉमेंट बॉक्स में हंसी की इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।