Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं जो काफी मजेदार होते हैं और लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों का दिन बन जाता है। वहीं एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।
वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि शख्स बच्ची को गोद में उठाता है और नदी किनारे मस्ती में फोटोशूट कराने लगता है। इसी दौरान उसकी जेब से पर्स, जरूरी कागजात और मोबाइल सभी पानी में गिर जाते हैं और बंदा बस मुंह देखता रह जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cgl8_8vpR0a/?utm_source=ig_web_copy_link
शख्स मस्ती में इतना चूर होता है उसे पता ही नहीं चलता कि जेब में पर्स और मोबाइल भी रखा हुआ है। जब सारे सामान पानी में गिर जाते हैं तब उसका मुंह बन जाता है। इस वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘बन गए हीरो। एक और शख्स लिखते हैं, ‘खुशी 100 गुना बढ़ गई।’
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।