Viral Video: ट्रेडमिल पर शख्स ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, देख लोगों के उड़े होश
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरीके की वीडियोज आपको देखने को मिलेंगे। यहां फनी वीडियोज से लेकर शादी और हैरान कर देने वाले वीडियोज शामिल हैं। जिसे देख लोगों का दिन बन जाता है। वहीं, कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
वायरल हो रहा ये वीडियो जिम का है। जहां एक बंदा जिम में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहा है। एक्सरसाइज करते-करते वो डांस करना शुरू कर देता है। बता दें, शख्स ट्रेडमिल पर चलते-चलते ऐसे मूव्स करता है जिसे देख हर कोई हैरान है। ‘मिस एंड मिस्टर खिलाड़ी’ गाने पर शख्स इतना जबरदस्त डांस करता है कि अगल-बगल वाले लोग देखकर उसकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
ये वीडियो इंस्टाग्राम के alok_speed_b_boy नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। जो खुद उस बंदे का है। अपलोड होते ही ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो पर अभी तक 7 हजार से ज्यादा लाइक आ गए हैं और यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: