Viral Video: डांस करते-करते शख्स ने तोड़ दिया दम
Author: Shikha Singh
Sep 02, 2022 05:53 PM IST
---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो बरैली का बताया जा रहा है। इस वीडियो में शख्स डिजे पर डांस करते करते अचानक गिर गया और हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वहां मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए की अचानक यह क्या हुआ। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, ये वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बड़े ही मजे से डांस करता नजर आ रहा है। इस शख्स का नाम प्रभात है और वह आईवीआरआई में सहायक टेक्निकल के पद पर कार्यरत था। प्रभात बड़े ही मजे से गोविंदा के गाने पर डांस कर रहे थे उन्हें क्या पता था कि ये पल उनके जिंदगी का आखिरी होगा।
वायरल वीडियो में देखा जा स सकता है कि डांस करते-करते वो अचानक से फ्लोर पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। यह पूरा मामला बारादरी थाना क्षेत्र के जैस ग्रैंड होटल का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण अचानक प्रभात डांस करते हुए गिर गया। लोगों को यकिन करना मुश्किल हो रहा था कि आखिर ये हुआ क्या।