बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनें ये यूं ही नहीं कहा जाता। हेलमेट कई खतरनाक हादसों से बचाता है। हेलमेट पहनना कितना जरूरी है फिर भी लोग इसे पहनने से कतराते हैं। लेकिन कई लोग आज भी बिना हेलमेट लगाए घर से बाहर निकलते है और ऐसा सोचते हैं कि हमें क्या होगा। तो ऐसे लोगों को यह वीडियो देखना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक से कहीं जा रहा होता है और सामने से अचानक एक बस आ जाती है। मंजर इतना खतरनाक था कि देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
अचानक युवक की बाइक फिसल जाती है और बस के पिछले टायर के नीचे उसका सर आ जाता है। गनिमत रही कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। अगर युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हो तो पता नहीं उसके सर का क्या हाल होता। वीडियो देखने से लगता है कि अगर हेलमेट नहीं होता तो बंदे के सर की चटनी बन गई होती।
वायरल वीडियो में शख्स का सिर बस के पहिए के नीचे आता है और हेलमेट पर टायर लगने की वजह से हेलमेट टूट जाता है। एक बार के लिए तो लगता है कि बाइक सवार अब शायद ही कभी उठे। ऐसे में तो मौत एकदम पक्की है लेकिन हेलमेट लगाए रखने की वजह से युवक मौत के मुंह में जाने से बच जाता है। बाद में आस-पास के लोग उसके पास आते हैं और उसकी सहायता कर उसे उठाते हैं। उसकी बाइक एक तरफ लगाते हैं और उसे पीने को पानी देते हैं। युवक अब अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा होता है।
देखें वीडियो
https://twitter.com/umda_panktiyan/status/1549350134110072832
वीडियो कहां की है ये पता नहीं चल पा रहा है लेकिन उसमें कैद नजारा सचमुच बहुत खतरनाक है। वीडियो देखने से पता चलता है कि यह किसी CCTV की फुटेज है। ट्वीटर पर इसे @umda_panktiyan नाम के यूजर ने शेयर किया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 hr ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines