Viral Video: स्टेज पर दूल्हे के यारों ने अपने डांस से उड़ाया गर्दा, दुल्हन भी रह गई हैरान
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: हर रोज हजारों लाखों वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की तादाद सबसे ज्यादा होती है। विवाह से जुड़े कुछ वीडियो तो आते ही धूम मचा देते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी दूल्हे के दोस्तों से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें एक दूल्हे के दोस्त स्टेज पर जमकर डांस करते देखे जा रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि शादी के किसी कार्यक्रम में दूल्हे के दोस्त पहुंच जाते हैं। जैसे ही म्यूजिक बजता है सारे दोस्त घूंघट ओढ़कर स्टेज पर चले जाते हैं। फिर देखते ही देखते ‘लामा लामा घूंघट’ पर झन्नाटेदार डांस करने लगते हैं। इस दौरान वो ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स करते हैं जिन्हें एक डांसर सोच भी नहीं सकता है। दूल्हे के दोस्तों का डांस कार्यक्रम में मौजूद जिसने भी देखा दंग रह गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जिस तरह का डांस देखने को मिल रहा है वैसा आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलता है। इस वीडियो को weddingmomentslove नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: