Viral Video: दूल्हा अपनी दुल्हनियां को देखते ही करने लगा ऐसी हरकत, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में हैं। जहां दुल्हन बेड पर आराम से बैठी है और दूल्हा वहीं कुछ ऐसी हरकत करने लगता है जिसे देख हर कोई हंस के लोटपोट हो रहा है। बता दें, दूल्हा फोन में वीडियो बनाते हुए कुछ अजीबोगरीब चहरा बनाता है और दुल्हन को भी उस वीडियो में बार-बार दिखाता है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि दूल्हा अपनी शादी से कितना खुश है।
https://www.instagram.com/reel/ChCkgfNrBZB/?utm_source=ig_web_copy_link
ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। अपको बता दें वायरल हो रही दूल्हा-दुल्हन की ये वीडियो ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अभी तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। साथ ही ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: