---विज्ञापन---

Viral Video: जबरदस्ती लड्डू खिलाने पर दूल्हे को आया गुस्सा, दुल्हन का किया ऐसा हाल, सपने में भी नहीं सोचा होगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ […]

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

वायरल हो रहा ये वीडियो किसी शादी का लग रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप में खड़े नजर आ रहे हैं और शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। तभी एक रस्म में दुल्हन-दूल्हे को लड्डू खिलाती है। वीडियो में देख ऐसा लग रहा है कि दूल्हे को लड्डू खाने का मन नहीं है। वो लड्डू देखते ही मुंह बनाना शुरू कर देता है। लेकिन दुल्हन भी हार नहीं मानती है वो दूल्हे को पूरी कोशिश कर के लड्डू खिला देती है। जिसके बाद दूल्हे को गुस्सा आ जाता है और वो सभी के सामने दुल्हन के साथ कुछ ऐसा करता है जिसे देख आप लोटपोट हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

वीडियो में आप आगे देखेंगे दूल्हा भी ठीक उसी तरह दुल्हन को लड्डू खिलाता है जैसे कि दुल्हन ने खिलाया था। दूल्हा पूरी जबरदस्ती से दुल्हन को लड्डू खिलाता तो है साथ ही उसकी शक्ल पर भी लगा देता है। दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो देख लोग पेट पकड़कर हंस रहे है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

First published on: Aug 15, 2022 12:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola