---विज्ञापन---

Viral Video: ‘साजन जी घर आए’ पर दूल्हे ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, शर्म से लाल हो गई दुल्हनियां

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की वीडियोज का भंडार लगा हुआ है। जिसमें आप देखते हैं कि कैसे दूल्हा-दुल्हन आपनी शादी को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया […]

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की वीडियोज का भंडार लगा हुआ है। जिसमें आप देखते हैं कि कैसे दूल्हा-दुल्हन आपनी शादी को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको बेहद पसंद आएगा। वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए डांस करते देखा जा रहा है। ये वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया है। तभी दुल्हन जयमाला के लिए सामने से आते दिखाई दे रही है। दूल्हे से दुल्हन की सहेलियां उसे अलग अंदाज में प्रपोज करने को बोलती है। ये सुनते ही दूल्हा फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का गाना ‘साजन जी घर आए’ पर डांस करना शुरू कर देता है। उसका ये डांस देख हर कोई हैरान रह जाता है। वहीं दुल्हन भी शर्म से लाल हो जाती है।

---विज्ञापन---

शादी के इस वीडियो को royal_kathiyawadi_couple नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 30 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ इस वीडियो पर यूजर्स जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं। वहीं वीडियो में दूल्हे की फीलिंग्स को देखकर आपको भी उसके इंतजार और प्यार का अंदाजा हो गया होगा।

First published on: Aug 20, 2022 04:00 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola