Viral Video: महमानों के सामने दूल्हे ने दुल्हन के साथ कर दिया कुछ ऐसा, इमोशनल रिएक्शन हो रहा वायरल
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी की वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं वो देखकर आपको मजा आ जाएगा। साथ ही ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।
वायरल हो रहा ये वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और सभी मेहमान भी वहां मौजूद हैं। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि अंगूठी पहनाने की रस्म होने वाली है। जिसमें दूल्हा अपने घूटने के बल बैठ कर दुल्हन से पहले कुछ कहता है और फिर उसे अंगूठी पहना देता है। ये देख दुल्हन इमोशनल हो जाती है और उसकी आंखों से आंसू आने ही वाले होते हैं कि वो खुद को कंट्रोल कर लेती है।
https://www.instagram.com/reel/CRoRXeJn9Hl/?utm_source=ig_web_copy_link
ये वीडियो इंस्टाग्राम में couple_official_page नाम से अपलोड किया गया है। जिसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इतना नहीं नहीं, एक यूजर ने तो शायरी के जरिए इसे एक्सप्लेन किया है। उसने लिखा, ‘सुबह लिखता हूं, शाम लिखता हूं.. हाल ए दिल तमाम लिखता हूं, वो कलम भी दीवानी हो जाती है, जिस कलम से तेरा नाम लिखता हूं… आपकी खुशी यूं ही बनी रहे।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: