Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक दूल्हा अपने पूरे परिवार के साथ बाढ़ में ही शादी करने के लिए निकल पड़ा। वह अकेले नहीं था उसके साथ कई सारे लोग थे। दूल्हे ने शेरवानी पहनी, सिर पर सेहरा लगाया और फिर एक शख्स की मदद से बाढ़ के पानी में घुस गया। हालांकि, उसने जमीन पर लटक रहे कपड़ों को एक हाथ से पकड़ लिया और धीमे-धीमे पार करने की कोशिश करने लगा। उसके पीछे-पीछे परिवार की महिलाएं भी निकलने लगी। शादी के दिन दूल्हे के अंदर ऐसा जुनून देखकर लोग भी जमकर वाहवाही करने लगे।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को nareshsharma5571 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ एक गाना भी ट्यून किया गया है, जिसे हम सभी ने सुना होगा। वीडियो में ‘सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गया’ गाना बज रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग गजब की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा, ‘इसे ही कहते हैं सच्चा प्यार’। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार किसी के लिए तो आया राजकुमार सात समुंदर पार करके।’ एक तीसरे यूजर ने कहा, ‘अरे भाई इतनी भी क्या जल्दी थी, शादी की डेट चेंज करा लेते।’ वहीं, एक चौथे यूजर ने लिखा, ‘इनको शादी बरसात में ही क्यों याद आती है। पूरा साल क्या कर रहे थे?’
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
20 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines