Viral Video: झील किनारे लड़की कर रही थी लड़के को प्रपोज, तभी हुआ कुछ ऐसा, देख आ जाएगा मजा
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तरह-तरह के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियोज बड़े ही मजेदार होते हैं तो कुछ वीडियोज लोगों को इमोशनल भी कर देते हैं। वहीं कुछ थोड़े हैरान भी करते हैं। भारत में तो नहीं, लेकिन विदेशों में अक्सर यह देखने को मिलता है कि लड़के पहले शादी के लिए गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हैं और लड़की के ‘हां’ बोलने के बाद ही बात शादी तक पहुंचती है। इस दौरान यह भी देखने में आता है कि लड़की के पिता को भी उसके फैसले पर एतराज नहीं होता। सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता नजर आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में एक लड़का और एक लड़की साथ में खड़े बात करते दिखाई देते हैं। तभी अचनक लड़की अपने घुटनों के बल बैठ जाती है और लड़के की तरफ अंगूठी बढ़ाते हुए उसको प्रपोज करती है। हालांकि लड़का भी उसी समय लड़की को प्रपोज करने के लिए अपनी जेब से अंगूठी निकालता है जबकि अंगूठी जेब से निकालने में ही उसे अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
देखा आपने ये कितना दिलचस्प था। लड़की के साथ उसी वक्त लड़का भी उसे प्रपोज करने के लिए तैयार था हालांकि पहले बाजी लड़की मार ले जाती है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘viralhog’ पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके है। वीडियो इतना अनोखा है कि यूजर्स के दिल को छू रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: