---विज्ञापन---

Viral Video: लड़की को स्कूटी के पीछे बैठाकर लड़का मारने लगा स्टाइल, किया ऐसा स्टंट, देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज हमें देखने को मिलते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। यहां फनी वीडियो, शादी के वीडियो से लेकर चोरी के वीडियो भी खूब अपलोड किए जाते हैं। जिसे देखकर हम कभी हैरान तो कभी सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे […]

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज हमें देखने को मिलते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। यहां फनी वीडियो, शादी के वीडियो से लेकर चोरी के वीडियो भी खूब अपलोड किए जाते हैं। जिसे देखकर हम कभी हैरान तो कभी सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ। इस तरह की वीडियोज सोशल मीडिया यूजर्स को भी बेहद पसंद होती है। इसी के साथ आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं वो बहुत मजेदार है, जिसे देखकर आ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

वायरल हो रहा ये वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो में लड़का और लड़की स्कूटी पर बैठकर रोड पर जा रहे होते हैं। थोड़ी दूर जाते ही लड़के को पता नहीं क्या सूझता है वो अपनी स्कूटी के आगे का पहिया उठा लेता है। ये देख पीछे बैठी लड़की हैरान रह जाती है और स्कूटी को जोर से पकड़कर बैठ जाती है। लड़का इतनी तेजी से स्कूटी चलाता है जिसका कोई जवाब नहीं।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/reel/Chj3Rn6AgZr/?utm_source=ig_web_copy_link

स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की इतनी डरी हुई होती है और ऐसे रिएक्शन देती है जिसका कोई जवाब नहीं होता। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया है। इसे इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों की तादाद में लोगों ने इसे पसंद भी किया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2022 03:48 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola