Viral Video: रोलरकोस्टर पर बैठने के लिए बच्ची ने पिता से की जिद, तभी चलते झूले पर जो हुआ कभी नहीं भूल पाएगी बेचारी
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्ची और उसे पिता नजर आ रहे हैं। जिसमें बच्ची अपने पिता के साथ मेले में जाती है और रोलरकोस्टर पर बैठने की जिद करती है। उसकी इस जिद पर पिता बैठने के लिए मान जाते हैं। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि दोनों रोलरकोस्टर पर बैठ तो जाते हैं लेकिन उसके बाद दोनों ही थोड़े घबराए हुए होते हैं। जैसे ही राइड शुरू होने वाली रहती है दोनों रोलरकोस्टर की हैंडल को टाइट से पकड़ लेते हैं और लंबी सांस भरते हैं।
राइड शुरू होते ही जैसे ही थोड़ी तेज होती है वैसे ही बच्ची घबराकर चिल्लाना शुरू कर देती है। वहीं उसके पिता भी थोड़ा सहम जाते हैं। बच्ची बार-बार चिल्लाती है और चिल्लाने के बाद बेहोश हो जाती है। ये वीडियो लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है। साथ ही चर्चा में भी बना हुआ है। वायरल वीडियो को SWNS नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: