हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: झाड़ू बगल में दबाकर भूल गई लड़की, लोगों ने उड़ा दिया मजाक

विज्ञापन

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है जो सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आ रही है। लेकिन झाड़ू लगाने से ज्यादा ध्यान उसका फोन पर है। झाड़ू लगाते-लगाते वो फोन का इस्तेमाल कर रही है। उसके बाद वो कूड़ा उठाने के लिए झाड़ू को अपने हाथ के बगल में दबा लेती है और कूड़ा उठाने लगती है। लेकिन जब वो फिर से झाड़ू लगाने के लिए झाड़ू लेना चाहती है तो उसके ध्यान ही नहीं रहता कि झाड़ू कहा है। जबकि झाड़ू उसके हाथ के बगल में ही रहता है।

वीडियो देख यूजर्स काफी दंग रह गए हैं कि आखिर इतनी भुलक्कड़ लड़की कैसे हो सकती है। वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर rising.tech नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। साथ ही यूजर्स इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola