Viral Video: लड़की ने लड़के के बगल में दुकान लगाकर खींच लिए सारे ग्राहक, देखता रह गया बेचारा

Image (13)

सोशल मीडिया पर हर-रोज नई चीजें देखने को मिलती है। हाल में एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो दिखाता है कि सड़क पर एक लड़का मोमोज बेच रहा होता है। उसकी दुकान सही चलती है पर एक दिन उसके बगल में लड़की दुकान लगा लेती है और सारे ग्राहक उसके ठेले पर टूट पड़ते हैं। इस नजारे को मोमोज बेचने वाला लड़का बस देखता रह जाता है।

इस वीडियो में देख सकते है कि सड़क पर एक लड़का मोमोज बेच रहा होता है लेकिन तभी एक लड़की आती है और अपनी दुकान उसके बगल में ही लगा लेती है। देखते ही देखते ही सारे ग्राहक लड़की के ठेले पर चले जाते हैं। दूसरी तरफ लड़का सिर्फ उसके ठेले की तरफ देखता रह जाता है।

आमतौर पर ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता है जैसा कि इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘हम लड़के हैं न हमारे साथ ऐसा ही होता है।’इस वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ