Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, ये डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
इस वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है उसका नाम शिवानी झा है। वीडियो में उन्होंने सुर्ख लाल रंग का सूट पहना हुआ है और वो ‘बुमरो बुमरो’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस करते हुए वो गजब के स्टेप्स कर रही हैं। साथ ही एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन दे रही हैं। उनका ये डांस देख हर कोई हैरान है और शिवानी की जमकर तारीफ कर रहा है। वीडियो में उनका डांस इतना मजेदार है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
mnspas.com) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>
वायरल हो रहे इस वीडियो को शिवानी झा ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो पर अभी तक 2 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।