Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं हाल ही में एक शख्स का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल होते देखा जा रहा है। जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी शख्स नजर आ रहा है जोकि पार्क में डांस करते दिखाई दे रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि वो किसी इंग्लिश गाने पर नहीं बल्कि बॉलीवुड गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। बता दें, शख्स “मैं हूं ना” के मशहूर गाने “चले जैसे हवाएं” पर डांस कर रहा है और ऐसे स्टेप्स कर रहा है जो वाकई में लाजवाब है। इसके डांस को देख कर हर कोई काफी ज्यादा हैरान है और इस विदेशी शख्स की तारीफ कर रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
विदेशी शख्स की इस वीडियो को इंस्टाग्राम के rickt.pond नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 6 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस पोस्ट पर नेटिजन्स के कई कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, “आप इस पर नाचते हुए बहुत खुश लग रहे हैं! अद्भुत!” एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया कि, “मेरा पसंदीदा गीत।” वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा है कि, “तुम बहुत प्यारे हो।”
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।