Viral Video: कब क्या हो जाए, कुछ नहीं मालूम। वैसे तो आजकल हार्ट अटैक की इतनी घटना सामने आ रही हैं कि कब कहां बैठे, दौड़ते कुछ हो जाए कुछ नहीं पता। हालांकि, इसके अलावा भी कुछ ऐसे क्लिप सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं, जहां हम शॉक्ड हो जाते हैं। ऐसा कह सकते हैं कि अब जो एक वीडियो सामने आई है, उसमें शख्स की जान जाते जाते बची। एक महाराष्ट्र के मुंबई से वीडियो आया है, जिसमें भीड़भाड़ वाला इलाका नजर आ रहा है। उसी में एक बस आगे की ओर आ रही होती है, तभी बस वाले को दिखता नहीं और सामने आ चुके एक शख्स पर वह बस चढ़ा देता है।

विज्ञापन

मुंबई के पवई में एक अधेड़ व्यक्ति को एक बस ने टक्कर मार दी थी, लेकिन चमत्कार हुआ कि वह इसमें बाल-बाल बच गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स बस के नीचे जा चुका है। एक सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। 45 सेकेंड के इस वीडियो में बिना डिवाइडर वाली रोड पर बस आ जाती है और कई पैदल यात्री भी वहां इधर-उधर टहलते या सड़क पार करते हुए दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

बस वाले को आवाज लगाई और रुकवाई बस

जब बच्चों से भरी हुई बस एक आदमी को टक्कर मारती है, तो वह बस के नीचे चला जाता है और उठने की कोशिश करता है, लेकिन वह दबा रह जाता है और बस पूरी तरह से उसके ऊपर चढ़ जाती है। टक्कर को कुछ के लोग और एक स्थानीय भवन सुरक्षा गार्ड ने देखा लिया। उन्होंने संभवत: बस ड्राइवर को बताया, जहां बस रुकवा ली गई और जिस बाद ड्राइवर ने दरवाजा खोलकर मामले को जानना चाहा।

विज्ञापन

यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को चौबीस हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने लिखा, ‘सड़क पार करते समय बड़े वाहनों से दूरी बनाए रखें, हो सकता है कि आप ड्राइवर की आंखों में न आएं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ