Viral Video: अकसर आपने जानवरों को खाने के लिए एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर शेरों के एक समूह का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भैंस का शिकार करते हुए तीन शेरनियां आपस में भिड़ गई। फिर वहां मौजूद समूह के दो शेरों ने उनमें बीच-बचाव कराने का प्रयास भी किया लेकिन इस बीच भैंस मौका पाकर वहां से फरार हो गई।
https://twitter.com/OTerrifying/status/1582707125863665665?s=20&t=3YOTSHwQKqMxhd26qGGCzA
इस Viral Video में एक भैंस जमीन पर धराशायी पड़ी है। तीन शेरनियों व दो शेरों के समूह ने उसे घेर रखा है और हमला बोलते हुए उसे खाना शुरू कर रहें हैं। अभी शेरों के इस हमले से भैंस की धड़कनें बंद होती इससे पहले एक शेरनी को दूसरे का भैंस को नोंचना नहीं भाया।
बस फिर क्या था वह दूसरी तरफ पहुंची और भैंस की पीठ पर मुंह मारती शेरनी को वहां से हटाने के लिए उस पर हमला बोल दिया। इसके बाद तीसरी शेरनी भी उनके झगड़े में शामिल हो जाती है। इस बीच दोनों शेर बीचबचाव कराने का प्रयास भी करते हैं लेकिन उसका कोई लाभ नहीं होता।
सभी लड़ते हुए भैंस से अपना कब्जा छोड़ देते हैं। देखते ही देखते वह भैंस से कुछ दूर निकल जाते हैं। फिर क्या था मौका पाकर भैंस वहां से खिसक जाती है। Viral Video के अभी तक 2.4 मिलियन व्यू हो चुके हैं। 68.4k लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 1425 लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। लोग अलग-अलग कमेंट कर रहें हैं। कोई इसे भैंस की किस्मत बता रहा है। किसी ने झगड़े को गलत ठहराया है। कोई तो इसे भारत और पाकिस्तान की राजनीति का उदहारण बताते हुए कमेंट कर रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines