Viral Video: कितने शेर थे? हुजूर 5, और भैंस.... हुजूर-1, फिर भी बच गई.... कैसे हुआ ये ?

शेरनियों के झगड़े में भैंस जान बचाकर भागी

शेरनियों के झगड़े में भैंस जान बचाकर भागी

विज्ञापन

Viral Video: अकसर आपने जानवरों को खाने के लिए एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर शेरों के एक समूह का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भैंस का शिकार करते हुए तीन शेरनियां आपस में भिड़ गई। फिर वहां मौजूद समूह के दो शेरों ने उनमें बीच-बचाव कराने का प्रयास भी किया लेकिन इस बीच भैंस मौका पाकर वहां से फरार हो गई।

https://twitter.com/OTerrifying/status/1582707125863665665?s=20&t=3YOTSHwQKqMxhd26qGGCzA

विज्ञापन

इस Viral Video में एक भैंस जमीन पर धराशायी पड़ी है। तीन शेरनियों व दो शेरों के समूह ने उसे घेर रखा है और हमला बोलते हुए उसे खाना शुरू कर रहें हैं। अभी शेरों के इस हमले से भैंस की धड़कनें बंद होती इससे पहले एक शेरनी को दूसरे का भैंस को नोंचना नहीं भाया।

बस फिर क्या था वह दूसरी तरफ पहुंची और भैंस की पीठ पर मुंह मारती शेरनी को वहां से हटाने के लिए उस पर हमला बोल दिया। इसके बाद तीसरी शेरनी भी उनके झगड़े में शामिल हो जाती है। इस बीच दोनों शेर बीचबचाव कराने का प्रयास भी करते हैं लेकिन उसका कोई लाभ नहीं होता।

सभी लड़ते हुए भैंस से अपना कब्जा छोड़ देते हैं। देखते ही देखते वह भैंस से कुछ दूर निकल जाते हैं। फिर क्या था मौका पाकर भैंस वहां से खिसक जाती है। Viral Video के अभी तक 2.4 मिलियन व्यू हो चुके हैं। 68.4k लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 1425 लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। लोग अलग-अलग कमेंट कर रहें हैं। कोई इसे भैंस की किस्मत बता रहा है। किसी ने झगड़े को गलत ठहराया है। कोई तो इसे भारत और पाकिस्तान की राजनीति का उदहारण बताते हुए कमेंट कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ