---विज्ञापन---

Viral Video: दुल्हन ने डांस में मारी बाजी, दुल्हे के साथ-साथ उड़ाए लोगों के भी होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें हर दिन शादी की कई वीडियोज देखने को मिल जाती है। जिसमें हम देखते हैं कि कैसे दूल्हा-दुल्हन आपनी शादी को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो […]

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें हर दिन शादी की कई वीडियोज देखने को मिल जाती है। जिसमें हम देखते हैं कि कैसे दूल्हा-दुल्हन आपनी शादी को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको बेहद पसंद आएगा। वीडियो में दुल्हन शादी में एंट्री के वक्त डांस करते नजर आ रही है। ये वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है।

वायरल हो रहा ये कुछ सेकंड का वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डांस स्टेज पर खड़ा है और दुल्हन से डांस करने को कह रहा है। तभी दुल्हन डांस करना शुरू करती है। दुल्हन ‘मेनू लहंगा दे दे’ गाने पर डांस करती है। उसका डांस देख दूल्हे के साथ-साथ उसके दोस्तों के भी होश उड़ जाते हैं। दुल्हन एक से बढ़कर एक मूव्स करती है। जिसे देख दूल्हे का मुंह खुला रह जाता है। वहीं उसके दोस्त भी काफी हैरान रह जाते हैं।

---विज्ञापन---

वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें, इस वीडियो को Jass Manak Live नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। अभी तक वीडियो को साढ़े 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही यूजर्स इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं।

First published on: Aug 16, 2022 11:11 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola