Viral Video: स्टेज पर दुल्हन थी परेशान, तभी दूल्हे को लगी भूख, रसगुल्ले पर ऐसा टूटा, नहीं रोक पाएंगे हंसी
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर सोफे पर बैठे होते हैं। वहीं दुल्हन को देख ऐसा लग रहा है कि वो किसी बात से नाराज होती है या फिर किसी से गुस्सा क्योंकि उसकी शक्ल काफी गुस्से में लग रही होती है। लेकिन दूल्हे को देख ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है वो मस्त अपना आराम से बैठा होता है। दूल्हे के सामने टेबल पर रसगुल्ला रखा हुआ होता है जिसे देख उसके मुंह में पानी आने लगता है।
दूल्हा एक रसगुल्ला उठाता है और गप से मुंह में डाल लेता है। उसको देख ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि दूल्हे को दुल्हन से कोई मतलब है। वो अपना पूरा दिमाग खाने में लगाता है। दूल्हा एक के बाद एक रसगुल्ला खाता जाता है। वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम के bhutni_ke_memes नाम के पेज पर अपलोड किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: