हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: मेहमानों के सामने ही दुल्हन गाने लगी ऐसा गाना, सुनकर दूल्हा भी हो गया लोटपोट

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी के शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

वायरल हो रही शादी की इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन मैचिंग आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे हैं। दोनों ही खड़े हैं और तभी दूल्हन हाथ में माइक पकड़कर कुछ गाना शुरू करती है। वो जैसे ही गाती है वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। दरअसल, दुल्हन बच्चों के पसंदीदा कार्टून डोरेमोन का टाइटल सॉन्ग गाती है। जिसे सुन दूल्हा हंस-हंस के लोटपोट हो जाता है। दुल्हन के गाने का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

शादी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम के singingtalent नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसे अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग अपने दोस्तों को टैग करते दिखाई दे रहे हैं। बहुत से लोगों ने अलग-अलग रिएक्शंस दिए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola