Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह की शादी की वीडियोज अपलोड की जाती है। शादी से जुड़े कुछ वीडियो तो आते ही धूम मचा देते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। कई वीडियोज में दुल्हन अपने स्वैग से लोगों का दिल भी जीतते नजर आती हैं। ऐसी ही एक और दुल्हन की वीडियो हाल ही में सुर्खियां बटोरते देखी जा रही हैं। साथ ही ये काफी ज्यादा वायरल भी हो रही हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन नजर आ रही है। जोकि रोड पर बुलेट चला रही होती है। वीडियो में ये साफ पता चल रहा है कि वो अपनी शादी से कितनी खुश है क्योंकि उसकी शादी उसके मनपसंद लड़के से की जा रही है। दुल्हन ने काफी सुंदर शादी का जोड़ा पहना हुआ है जो उस पर काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। बुलेट चलाते हुए दुल्हन काफी गजब के एक्सप्रेशन दे रही है। जो लोगों को दिवाना बना रही है।
स्वैग वाली दुल्हन का ये वीडियो witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, ‘जब आपका परिवार लव मैरिज के लिए तैयार हो जाए।’ वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपने दोस्तों को शेयर भी कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।