---विज्ञापन---

Viral Video: दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला के बाद ‘छोड़ दिया’, कारण कैमरे में हुआ कैद

Viral Video: शादी वाले दिन एक भारतीय दुल्हन का क्या हाल होता है, यह किसी से छिपा नहीं है। दुल्हन क्या फील कर रही है वह बिना बताए ही दिख जाता है। साथ ही आमतौर पर शर्मीला व्यवहार दिखाते हुए भी शादी के दौरान दुल्हन को देखा जा सकता है। हालांकि, क्या आपने किसी ऐसी […]

---विज्ञापन---

Viral Video: शादी वाले दिन एक भारतीय दुल्हन का क्या हाल होता है, यह किसी से छिपा नहीं है। दुल्हन क्या फील कर रही है वह बिना बताए ही दिख जाता है। साथ ही आमतौर पर शर्मीला व्यवहार दिखाते हुए भी शादी के दौरान दुल्हन को देखा जा सकता है। हालांकि, क्या आपने किसी ऐसी दुल्हन को देखा है जो जयमाला की रस्म के बाद अपने दूल्हे को छोड़कर अपने फोन में व्यस्त हो?

शादी में दुल्हन के फोन पर बात करने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। एक दुल्हन का अपनी शादी से पूरी तरह से अनफोकस्ड वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर कई प्रकार की चर्चा करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा था कि दुल्हन इवेंट में अपने दूल्हे से ज्यादा अपने फोन पर ध्यान दे रही हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो क्लिप में दुल्हन को शादी के माहौल में तो देखा जा सकता है, लेकिन वह अपने रिश्तेदारों या अपने दूल्हे से बात करती नहीं दिख रही है। इसके बजाय, वह एक फोन कॉल में व्यस्त है जबकि दूल्हा परिवार और दोस्तों के साथ अकेले फोटो खिंचवा रहा है। यहां तक कि जब दूल्हा और कुछ रिश्तेदार दुल्हन से तस्वीरें लेने के लिए कहते हैं, तो उन्हें वह कुछ देर इंतजार करने को कहती हैं और फिर फोन कॉल में लग जाती हैं।

---विज्ञापन---

रील पर 46.6K व्यूज आए और 1k से ज्यादा लाइक्स इसको मिले हैं। इस वीडियो को @witty_wedding द्वारा अपलोड किया गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दुल्हन किसके साथ बातचीत कर रही थी, इंटरनेट उपयोगकर्ता इस बात पर फोकस्ड रहे कि दुल्हन को इस तरह के एक महत्वपूर्ण दिन पर ध्यान देना चाहिए।

First published on: Apr 04, 2023 12:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola