---विज्ञापन---

Viral Video: दुल्हन ने स्टेज पर की ऐसी जबरदस्त फायरिंग, ‘बंदूकबाज’ देख दूल्हे के उड़े होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी की वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने स्वैग से नेटिजन्स […]

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी की वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं वो देखकर आपको मजा आ जाएगा। साथ ही ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।

वायरल हो रहा ये वीडियो शादी का है। जहां सारे महमान मौजूद हैं और दुल्हन स्टेज पर खड़ी है। हर बार देखा जाता है कि दुल्हन अपनी शादी में कितना शर्माती है। लेकिन ये दुल्हन काफी अलग है। बता दें, दुल्हन स्टेज पर हाथ में बंदूक लेकर खड़ी है। इतना ही नहीं वो कुछ समय बाद इसे चलाती भी है। जैसे ही दुल्हन फायरिंग करती है। अगल-बगल के सारे लोग उसे देखकर चौंक जाते हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में दुल्हन का स्वैग देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर aapno_jalore143 नाम से शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो को काफी लाइक्स मिल चुके हैं और लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

First published on: Sep 02, 2022 12:08 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola