Viral Video: जयमाला स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन दिखाने लगे एक-दूसरे को नखरे, फिर जो हुआ देख आ जाएगा प्यार
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी की वीडियो देखने को मिलती है। वहीं इंडियन शादियों में होने वाली तमाम तरह की ड्रामेबाजी तो आपने देखी ही होगी, लेकिन इस शादी का ड्रामा तो एकदम ही निराला है। जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की दूल्हा-दुल्हन जयमाला स्टेज पर खड़े हैं और तभी जो कुछ होता है वो आपको हैरान कर देगा। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।
शादी की वायरल हो रही ये वीडियो बेहद मजेदार है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला स्टेज पर खड़े हैं और एक-दूसरे को बस जयमाला पहनाने ही वाले हैं। सारे महमान भी इसी समय का इंतजार कर रहे हैं कि कब वो एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। तभी दूल्हा-दुल्हन को वरमाला पहनाने में थोड़े नखरे करता है और बार-बार पीछे हो जाता है। जिससे दुल्हन भी चुप-चाप वहीं खड़ी हो जाती है। ये देख दूल्हा तुरंत वरमाला पहनने के लिए तैयार हो जाता है।
फिर जब दुल्हन की बारी आती है तो वो भी दूल्हे की तरह ही नखरे दिखाती है और भागना शुरू कर देती है। थोड़े देर नखरे दिखाने के बाद वो वरमाला पहन ही लेती है। ये देख वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर idontsaycheese नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसको हजारों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही ये वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: