Viral Video: स्टेज पर डांस कर दूल्हा-दुल्हन ने लूटी महफिल, घराती-बाराती भी रह गए हैरान
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन शादियों के वीडियो खूब देखने को मिल रहे हैं। इनमें शादियों में दूल्हा-दुल्हन, उनके दोस्तों और शादी में आए मेहमानों के डांस के कई वीडियो भी होते हैं। ऐसा ही शादी का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर धमाल मचाते देखे जा रहे हैं। साथ ही इन दोनों के बीच में दूल्हे का रिएक्शन भी काफी मजेदार है। वहीं ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।
सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि बारात बैंक्वेट हॉल पहुंच चुकी है। दूल्हा स्टेज पर रखी मैरिज चेयर बैठा है कि तभी दुल्हन की एंट्री हुई। दुल्हन को स्टेज पर आता देख वो खुशी से उछल पड़ा। दुल्हन भी उसे देखकर बहुत खुश होती है। देख सकते हैं कि दोनों के स्टेज पर पहुंचते ही बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना ‘तुमसा कोई प्यार…’ बजने लगता है।
गाना शुरू होते ही दोनों एक-दूसरे के करीब पहुंचे और डांस करने लगे। शुरुआत में दोनों का डांस थोड़ा नॉर्मल सा मालूम पड़ता है मगर बाद दोनों ने ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स किए मानो हाहाकार मच गया हो। बैंक्वेट हॉल में मौजूद मेहमान तक खुशी में चिल्लाने लगे।
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक हजारों लाइक और व्यूज मिल चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: