Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में कोई हैरान करने वाली वीडियो सामने न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। शादियों के समय एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होती है। कुछ तो बनाई गई होती है, लेकिन कुछ कुदरती घटित हो जाती है, जिसको देख सोशल मीडिया पर लोग बहुत आनंद लेत हैं। अब ऐसा ही एक दूल्हा व दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर ‘Ghar ke kalesh’ नामक अकाउंट से साझा किया गया था और इसे 76k से अधिक बार देखा जा चुका है है। इसमें एक दूल्हा और दुल्हन को उनके जयमाला समारोह से पहले मंच पर खड़े दिखाया गया है, जब एक दूसरे को मिठाई खिलाने का समय होता है तो वे एक दूसरे को जोरदार थप्पड़ मारने लग जाते हैं।
पहले तो दूल्हा जबरदस्ती दुल्हन को मिठाई खिलाने की कोशिश करता है, जिससे नाराज होकर दुल्हन गुस्से में उसकी बांह पर मार देती है। दूल्हा तब और भी ज्यादा गुस्सा हो जाता है और उसके चेहरे पर थप्पड़ मारने लगता है। दंपति फिर एक-दूसरे को धक्का देते हैं और एक-दूसरे पर जमकर घूंसे फेंकते हैं। परिजन बीच-बचाव कर मारपीट रोकने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के बाल खींचते रहते हैं और एक-दूसरे को मारते रहते हैं।
Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022
वीडियो में WWE के साउंट को जोड़ा गया है। दोनों एक दूसरे से बेहद नाराज और परेशान नजर आ रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, ‘ये शादी हो रही है या तलाक?’
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।