हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: फोटो खींचते-खींचते लड़के ने लड़की के साथ कर दी बदतमीजी, देख यूजर्स भी रह गए हैरान

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज हमें देखने को मिलते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। यहां फनी वीडियो, शादी के वीडियो से लेकर चोरी के वीडियो भी खूब अपलोड किए जाते हैं। जिसे देखकर हम कभी हैरान तो कभी सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ। इस तरह की वीडियोज सोशल मीडिया यूजर्स को भी बेहद पसंद होती है। इसी के साथ आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं वो बहुत मजेदार है, जिसे देखकर आ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लास में बैठे एक लड़का-लड़की आपस में फोटोशूट कर रहे होते हैं। लड़की की रिक्वेस्ट पर लड़का मोबाइल से उसकी फोटो निकालने लग पड़ता है। लेकिन यहां उसके दिमाग में शरारत आ जाती है और वो उसकी फोटो न खींचकर बंदर की फोटो निकालता है और लड़की को दिखा देता है। लड़की भी इस रिजल्ट को देख बैठे-बैठे हिल सी जाती है। लड़के का मस्ती भरा यह अंदाज खूब वायरल हो रहा है।

जिस तरह से लड़का वीडियो के अंत में शरारत कर जाता है उसे देख कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। इस वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। एक शख्स ने लिखा है, ‘भाई मैंने भी ऐसा किया है।’ इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग हंसी वाली इमोजी कॉमेंट बॉक्स में पोस्ट कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें