Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज हमें देखने को मिलते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। यहां फनी वीडियो, शादी के वीडियो से लेकर चोरी के वीडियो भी खूब अपलोड किए जाते हैं। जिसे देखकर हम कभी हैरान तो कभी सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ। इस तरह की वीडियोज सोशल मीडिया यूजर्स को भी बेहद पसंद होती है। इसी के साथ आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं वो बहुत मजेदार है, जिसे देखकर आ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का-लड़की स्कूल के बाहर खड़े हैं और एक शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में लड़का-लड़की का हाथ पकड़े हुए है और लड़की शर्मा रही है। तभी लड़का उस लड़की की मांग में सिंदूर भरने के लिए बार-बार उसको अपने पास लाता है लेकिन लड़की उससे थोड़ा दूर जाने लगती है। तभी लड़का उसकी बात नहीं सुनता और उसकी मांग में सिंदूर भर देता है।

विज्ञापन

वीडियो में ये नजारा देख सभी की आंखें फटी रह जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के psycho_biihari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लड़का-लड़की के ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यूजर्स इसे दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं। अभी तक इस फनी वीडियो पर 68 हजार से भी ज्यादा लाइक आ गए हैं और लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ