Viral Video: मुंह में ठूंस लिए रिश्वत के पैसे, फरीदाबाद में पकड़ा गया SI, वीडियो वायरल
Edited By Amit Kasana

मुंह में ठूंसे रिश्वत के पैसे
Edited By Amit Kasana

मुंह में ठूंसे रिश्वत के पैसे
Viral Video: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ा गजब का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक आदमी को पकड़ रहें हैं। जिस व्यक्ति को पकड़ा जा रहा है वह अपने मुंह में नोट ठूंस रहा है। दरअसल, नोट ठूंस रहा शख्स स्थानीय पुलिस का सब इंस्पेक्टर है।
रिश्वत के पैसे सब इंस्पेक्टर ने मुंह में ठूस लिए
◆ फरीदाबाद में रिश्वत लेते पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर pic.twitter.com/aBoUdH879d
— News24 (@news24tvchannel) December 13, 2022
यह पूरा मामला दो पक्षों में भैंस विवाद का है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल को चार हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचा था। इस बात की भनक हरियाणा स्टेट विजिलेंस टीम को लग गई। बस फिर क्या था। घात लगाए बैठी विजलेंस टीम ने जैसे ही सब इंस्पेक्टर को पैसे पकड़ते देखा उसे रंग हाथों दबोचने पहुंच गई।
विजिलेंस टीम को देख सब इंस्पेक्टर के हाथ-पांव फूल गए। उसने आव देखा न ताव तुरंत नोट अपने मुंह में ठूंस लिए और उसे चबाने लगा। इस बीच आरोपी पक्ष की आपास में कुछ तकरार व धक्का-मुक्की भी हुई। किसी तरह विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर के मुंह से पैसे निकाले।
पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर फरीदाबाद सेक्टर-3 पुलिस चौकी में तैनात है। उसने मामला सुलझाने का झांसा देकर आरोपी से चार हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग सब इंस्पेक्टर के इस काम की आलोचना कर रहें हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: