हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: प्रेमी-प्रेमिका के सामने मारने लगा स्टाइल, तभी पड़ा ऐसा जोरदार मुक्का, निकल गई हेकड़ी

विज्ञापन

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार में एक लड़की ड्राइविंग सीट पर बैठकर काफी आराम से गाने सुनती है और मेकअप कर रही होती है। तभी उसके बगल वाले सीट पर उसका बॉयफ्रेंड आकर बैठ जाता है और काफी अकड़ दिखाना शुरू कर देता है। साथ ही लड़की जो गाना सुन रही होती है उसे बदलकर अपने पसंद का गाना लगा देता है। ये सबकुछ लड़की शांती से देख रही होती है। कुछ ही सेकंड बाद वीडियो में कुछ ऐसा होता है जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल, लड़का जैसे ही गाना बदलता है और लड़की की ओर देखता है और ब्रेसलेट घुमाने लगता है। तभी लड़की उसको ऐसा जोरदार मुक्का मारती है कि उसकी सारी अकड़ धरी की धरी रह जाती है। फिर वो अपने पसंद का गाना लगा कर ड्राइव करने लगती है। ये वीडियो यूजर्स को बेहद ही पसंद आ रहा है। बता दें वीडियो को इंस्टाग्राम के 18plusguyy नाम के पेज पर अपलोड किया गया है। जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

(https://kumorisushi.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola