Viral Video: रोड पर बाइक से स्टंट करना शख्स को पड़ सकता था महंगा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

accident

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली भी होती है और कुछ को देख के हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। हो सकता है इससे पहले इस तरह का वीडियो आपने देखा भी ना हो। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

वायरल होने वाले इस वीडियो में रोड के किनारे एक शख्स हाथ में पानी का बोतल लेकर कुर्सी पर बैठा हुआ है और उसके साथ वहां दो लड़के भी मौजूद है। तीनों शख्स एक-दूसरे से बात कर ही रहे होते हैं तभी पीछे से एक बाइक पर शख्स खूब तेजी से आता है और स्टंट करने लगता है। स्टंट में वो अपनी बाइक के पीछे वाले पहिए से बैठे हुए शख्स के हाथ के बोतल का ढक्कन खोल देता है। ये देख बैठा हुआ इंसान हैरान रह जाता है।

वीडियो देख ऐसा लग रहा कि ये स्क्रिप्ट का एक हिस्सा है। इस वायरल वीडियो को h2r_saifali_bikelover नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 6 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स इसपर जमकर कमेंट करने के साथ शेयर भी कर रहे हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ