Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें लगभग रोज ऐसे वीडियो मिल जाते हैं, जिसमें लोग अलग-अलग फूड आइटम्स को कई अतरंगी एक्सपेरिमेंट के साथ ऑनलाइन शेयर करते हैं। ये फूड एक्सपेरिमेंट कभी अच्छा होता है, तो कभी इतना बुरा होता है कि इंटरनेट पर लोगों की नाराजगी कमेंट के रूप में सामने आती है। ऐसा ही कुछ इस नई वीडियो के साथ हुआ है, जिसमें वेंडर ने इडली के साथ एक्सपेरिमेंट किया है।
हाल ही में बेंगलुरु के एक स्ट्रीट फूड वेंडर का वीडियो सामने आया है, जिसमें इडली, चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी जैम के साथ एक यूनिक एक्सपेरिमेंट किया है। आइये इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।
इंस्टाग्राम वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम फूड ब्लॉगर अमर सोढ़ी ने शेयर किया है, जिसपर एक स्ट्रीट वेंडर को चॉकलेट इडली बेच रहा है और इस पर अलग-अलग फ्लेवर जैसे मैंगो सिरप, लीची पेस्ट और स्टॉबेरी जैम की टॉपिंग भी लगाई जाती है। इस इडली के साथ चटनी की जगह पर आइसक्रीम दिया जाता है। वेंडर एक प्लेट इडली को 100 रुपये में बेचता है।
सबसे मजेदार बात ये ही इस प्लेट में आपको पोडी मसाला या गन पाउडर की जगह मल्टी कलर स्प्रिंकल्स दिए जाएंगे। इंस्टाग्राम फ़ूड ब्लॉगर अमर सोढ़ी के चैनल को आप @foodie_incarnate के नाम से सर्च कर सकतें है। यहां हम उस वायरल वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – सावधान! वीडियो चैट के चक्कर में एक हफ्ते में फंसे 59 लोग, एक गलती से गवां दिए लाखों रुपये
पोस्ट पर आए अजीबोगरीब कमेंट
अमर सोढ़ी अपने पोस्ट में कहते हैं कि आज मैं आपको बेंगलुरु की सबसे अजीबोगरीब इडली दिखाने जा रहा हूं। मैंने बेंगलुरु में इससे खराब कुछ नहीं खाया है। यह एक बुरा मजाक है। यह एक ही समय में नमकीन, खट्टा और मीठा है। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।
इसके अलावा इंटरनेट पर इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट के जरिए अपनी नाराजगी जताई है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा तौबा तौबा सारा मूड खराब कर दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई जहर डालना भूल गए शायद। एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, “जस्टिस फॉर इडली सेव साउथ इंडियन फूड रियल टेस्ट।”
वहीं एक कमेंट में लिखा गया कि इडली कोने में रो रही है। इसका कॉन्बिनेशन नारियल की चटनी और सांभर के साथ है। आजकल बैंगलोर में सब कुछ एक प्रयोग है। एक यूजर ने लिखा कि मैं कर्नाटक से हूं और मुझे इस इडली ने अपमानित महसूस कराया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines