Viral Video: पाकिस्तान में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में दूल्हे ने अपनी दुल्हन को गधा गिफ्ट किया है। सोशल मीडिया पर इस शादी के वीडियो वायरल हो रहें हैं। जिसमें यह दोनों कपल गधे के बच्चे के साथ फोटो लेते दिखाई पड़ रहें हैं।
जानकारी के मुताबिक दूल्हे का नाम अजलान शाह है। वह यूट्यूबर है। उसने वरीशा से शादी की है। शादी के रिसेप्शन के वीडियो वायरल हो रहें हैं। जिसमें वह गधा गिफ्ट करता दिख रहा है। गधे का बच्चा परेशान न हो इसलिए अजलान उसकी मां को भी अपने घर ले आया है।
अजलान ने कहा कि वह और वरीशा दोनों ही जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। वीडियो में अजलान रिसेप्शन में टहलते हुए आते हैं। फिर कहते हैं…कहां है यार गिफ्ट? हारिस प्लीज तुम लेकर आओ यार गिफ्ट। सामने से एक शख्स रस्सी से बांधे गए बेबी डंकी को लाता है। इसी वक्त वरीशा पहली बार कैमरे के सामने नजर आती हैं। वो इस गधे के बच्चे के सिर पर हाथ फेरकर उसे दुलारती हैं।
अजलान ने कहा- लोग सवाल करते हैं कि मैंने वरीशा से ही शादी क्यों की और गधा ही गिफ्ट में क्यों दिया? इसका जवाब ये है कि मेरी तरह वरीशा भी एनिमल लवर है। मेरी जैसी आदतें हैं तो शायद कोई दूसरी लड़की ये सब बर्दाश्त नहीं करती। मैं कभी सांपों के साथ रहता हूं, तो कभी मगरमच्छों या फिर छिपकलियों के साथ। अजलान ने कहा कि वरीशा ने एक बार मुझे बताया था कि उसे गधे बहुत पसंद हैं। मेरी मां को भी गधों से प्यार है। यह गधा मैंने 30 हजार रुपए का खरीदा है।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
7 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines