Viral Video: शादी में डांस करने का अलग ही महत्व है। जब तक शादी के तमाम फंक्शन में नाच-गाना ना हो, तब तक उसे अधूरा ही माना जाता है। लेकिन कई बार डांस का ज्यादा उत्साह भारी भी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है एक कपल के साथ। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन दूल्हे के साथ डांस करना चाहती है, लेकिन अचानक से दूल्हे को इतना गुस्सा आ जाता है कि वो दुल्हन को ही डांस करते-करते नीचे गिरा देता है। साथ ही दुल्हन और स्टेज पर मौजूद लोगों के साथ बदतमीजी भी करता है।
डांस करते वक्त फूटा दूल्हे का गुस्सा
इस कपल के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि डीजे पर नई नवेली दुल्हन और उसके साथ मौजूद एक लड़की खूब डांस कर रही हैं। इसके अलावा स्टेज पर दूल्हे के साथ-साथ कई लोग भी मौजूद है। इस बीच दुल्हन के पास खड़ी लड़की दूल्हे को खींचकर दुल्हन के पास लाती है ताकी कपल साथ में डांस कर सके, लेकिन दुल्हा मना करता है। फिर भी दुल्हन दूल्हे को डांस करने के लिए कहती है और उसके साथ डांस करने की कोशिश करती है।
इस बीच दूल्हे को गुस्सा आ जाता है और वो गुस्से में दुल्हन को तेज-तेज गोल-गोल घुमाता है और दुल्हन स्टेज पर गिर जाती है। दूल्हा यहीं नहीं रुकता वह दुल्हन को फिर से उठाता है और उसे घुमाने लगता है। हालांकि, इस बीच आसपास खड़े लोग दूल्हे को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करते है, लेकिन दूल्हे का गुस्सा बढ़ता ही जाता है। वह वहीं खड़ी एक लड़की को गुस्से में अपनी तरफ खींचता है और उसके साथ डांस करने की कोशिश करता है। आखिर में दूल्हे को इतना गुस्सा आ जाता है कि वो अपने गले से वरमाला और सेहरा उतार देता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: प्लेटफॉर्म पर दौड़ रही लड़कियों से छेड़छाड़, एक तो ट्रेन के नीचे गिरी और…
लोगों ने क्या कहा?
बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही उसने कैप्शन में लिखा, ऐसा तब होता है जब रील रियल से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स दूल्हे की आलोचना कर रहे हैं।
जहां एक यूजर ने लिखा, ये रील क्या कर रही है कभी धक्का कभी चक्र कभी…. भारतीय संस्कृति में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, पागल हो गए है सब रील के चक्कर में, सही किया दूल्हे राजा ने। हालांकि ये वीडियो कहां का है और किसका है इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines